एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 81.37 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 81.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से रुपये में यह गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 81.37 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 81.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से रुपये में यह गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.45 पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे गिरकर 81.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने दिन के उच्च स्तर 81.27 प्रति डॉलर को छुआ था।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत घटकर 102.14 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत घटकर 84.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 187.31 अंक की गिरावट के साथ 60,858.43 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सुस्त घरेलू शेयर बाजार और कमजोर एशियाई मुद्राओं के बीच बुधवार की तेजी के बाद यह एक खामोशी वाला दिन था। हालांकि, स्टार्टअप कंपनियों को संस्थागत निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे रुपये को समर्थन मिल रहा है।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 319.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).