जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 82.10 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में उछाल और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच बुधवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 82.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 19 जुलाई वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में उछाल और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच बुधवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 82.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय शेयर बाजारों के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से रुपये का नुकसान सीमित रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.08 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.07 के उच्चस्तर और 82.15 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में छह पैसे की गिरावट के साथ 82.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपया मंगलवार को 82.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत बढ़कर 100.17 पर पहुंच गया।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 302.30 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 67,097.44 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 83.90 अंक यानी 0.42 प्रतिशत मजबूत होकर 19,833.15 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,115.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

