जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, छह जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से रुपये में गिरावट आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने और विदेशी निवेश की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। जबकि कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी ने गिरावट पर कुछ अंकुश लगाया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.52 के स्तर पर मजबूत खुला और कारोबार के अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.75 प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत बढ़कर 105.42 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.74 प्रतिशत बढ़कर 79.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर में तेजी और कमजोर घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के कारण रुपये में गिरावट आई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 452.90 अंक की गिरावट के साथ 59,900.37 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 2,902.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशीमुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को अन्य प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बाद रुपये में गिरावट आई। अमेरिका में रोजगार आंकड़ा बेहतर रहने से डॉलर में तेजी आई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

