जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजारों की कमजोर धारणा से रुपये में यह गिरावट आई।
मुंबई, 20 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजारों की कमजोर धारणा से रुपये में यह गिरावट आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज होने से रुपये के नुकसान पर कुछ अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.48 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में चार पैसे की गिरावट के साथ 82.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.45 के उच्च स्तर और 82.63 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत घटकर 103.69 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.43 प्रतिशत घटकर 71.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव रह गया।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 360.95 अंक घटकर 57,628.95 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को 1,766.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

