एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 35 पैसे की गिरावट के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की गिरावट के साथ 83.06 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का असर रुपये पर पड़ा।

जरुरी जानकारी | रुपया 35 पैसे की गिरावट के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, पांच सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की गिरावट के साथ 83.06 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का असर रुपये पर पड़ा।

विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.78 पर खुला। अंत में अपने पिछले बंद भाव से 35 पैसे टूटकर 83.06 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपये ने 14 अगस्त से पांचवी बार 83 के स्तर को पार किया है।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.64 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,367.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).