एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.06 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिला समर्थन, घरेलू शेयर बाजारों में हुई बिकवाली के चलते खत्म हो गया। ऐसे में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले शुरुआती बढ़त के बावजूद कारोबार के अत में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.06 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.06 प्रति डॉलर पर

मुंबई, नौ मार्च डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिला समर्थन, घरेलू शेयर बाजारों में हुई बिकवाली के चलते खत्म हो गया। ऐसे में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले शुरुआती बढ़त के बावजूद कारोबार के अत में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.06 पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा बैंकों और आयातकों की ताजा डॉलर मांग तथा विदेशी पूंजी की बाजार से निकासी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.93 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.77 के ऊपरी स्तर और 82.06 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत घटकर 105.42 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत घटकर 82.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 541.81 अंक की गिरावट के साथ 59,806.28 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 561.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).