जरुरी जानकारी | रुपया 50 पैसे की गिरावट के साथ 81.28 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनियों और कच्चातेल आयातकों की मजबूत डॉलर मांग तथा विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 50 पैसे की गिरावट के साथ 81.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 14 नवंबर कंपनियों और कच्चातेल आयातकों की मजबूत डॉलर मांग तथा विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 50 पैसे की गिरावट के साथ 81.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से भी कारोबारियों की निवेश धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 80.53 पर मजबूत खुला। लेकिन कारोबार के दौरान रुपये में शुरूआती तेजी जाती रही और अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 50 पैसे की गिरावट के साथ 81.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को रुपया 62 पैसे सुधरकर 80.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में सुधार और घरेलू बाजारों में कमजोर रुख के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई। हालांकि, बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण रुपया तेजी के साथ खुला था।’’
शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में भारत के औद्योगिक उत्पादन में 3.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, कंपनियों की डॉलर मांग तथा तेल एवं रक्षा कंपनियों द्वारा महीने के मध्य की डॉलर मांग के कारण सोमवार को रुपये की शुरुआती बढ़त का रुख पलट गया और यह डॉलर के मुकाबले कमजोर बंद हुआ।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.59 प्रतिशत मजबूत होकर 106.91 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.63 प्रतिशत घटकर 95.93 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.89 अंक की गिरावट के साथ 61,624.15 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,958.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

