जरुरी जानकारी | रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 81.97 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कच्चा तेल मूल्यों में मजबूती के रुख और डॉलर में तेजी लौटने के साथ रुपये में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.03 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.94 के उच्चस्तर और 82.05 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 81.93 प्रति डॉलर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 101 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 887.64 अंक लुढ़क कर 66,684.26 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,370.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)