एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे टूटकर 82.60 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 38 पैसे की गिरावट के साथ 82.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चातेल कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे टूटकर 82.60 प्रति डॉलर पर

मुंबई, दो अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 38 पैसे की गिरावट के साथ 82.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चातेल कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

वैश्विक बाजारों में निवेशकों के जोखिम लेने से बचने तथा एशियाई मुद्राओं में कमजोरी आने के कारण रुपये कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी से भी रुपये में गिरावट का दवाब रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.38 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.37 के उच्चस्तर तथा 82.62 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 38 पैसे गिरकर 82.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.22 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 102.22 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत बढ़कर 85.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 676.53 अंक टूटकर 65,782.78 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 92.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).