एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 31 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 31 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 31 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 मार्च कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 31 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.08 पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया 31 पैसे की गिरावट दर्शाता 76.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 37 पैसे की तेजी के साथ 75.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

होली के कारण शुक्रवार को बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत घटकर 98.20 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.47 प्रतिशत बढ़कर 111.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 571.44 अंकों की गिरावट के साथ 57,292.49 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,800.14 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2022 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).