जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 74.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मजबूत होने और कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों से प्रभावित कारोबार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 24 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.55 (अस्थायी) पर बंद हुई।
मुंबई, छह जुलाई डॉलर के मजबूत होने और कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों से प्रभावित कारोबार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 24 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.55 (अस्थायी) पर बंद हुई।
अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.28 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.25 से 74.62 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट दर्शाता 74.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया प्रति डालर 74.31 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 92.38 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.82 अंक की गिरावट के साथ 52,861.18 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत बढ़कर 77.31 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 338.43 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

