जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 76.65 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में डॉलर को मिली मजबूती के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 76.65 के भाव पर आ गया।
मुंबई, 25 अप्रैल विदेशी बाजार में डॉलर को मिली मजबूती के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 76.65 के भाव पर आ गया।
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.58 के भाव पर खुला। शुरुआती सौदों में ही रुपया 76.65 निचले स्तर तक गया, जो अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
शुक्रवार को भी रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 76.42 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि पिछले हफ्ते फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ब्याज दर बढ़ाने की संभावना जताने के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 101.23 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 2.85 प्रतिशत घटकर 103.61 डॉलर प्रति बैरल आ गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

