एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सुस्त कारोबार तथा विदेशी पूंजी की निकासी के दबाव में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 23 पैसे घटकर 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 12 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में सुस्त कारोबार तथा विदेशी पूंजी की निकासी के दबाव में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 23 पैसे घटकर 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू बाजार में जोखिम से बचने की धारणा के कारण भी रुपया की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.54 के स्तर पर नीचे खुला और कारोबार के अंत में यह 23 पैसे की गिरावट के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.50 के उच्चस्तर और 82.74 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.28 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 104.79 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.02 प्रतिशत घटकर 75.32 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में कुछ मजबूती के कारण रुपया कमजोर हुआ, क्योंकि इंडेक्स 105 के स्तर के पास पहुंच गया। मंगलवार शाम को अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ा और बृहस्पतिवार को फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय का सभी को इंतजार है।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 51.10 अंक टूटकर 62,130.57 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 138.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).