एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 19 अप्रैल विदेशों में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण भी रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.10 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 21 पैसे की गिरावट के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 82.07 के उच्चस्तर और 82.25 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू शेयर बाजार और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपये में गिरावट आई। पिछले दो सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी का भी रुपये पर असर पड़ा है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत बढ़कर 102.08 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 159.21 अंक की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 13.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).