एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.04 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसा की गिरावट के साथ 82.04 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने और डॉलर में तेजी लौटने के बीच रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.04 पर बंद

मुंबई, 28 जून अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसा की गिरावट के साथ 82.04 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने और डॉलर में तेजी लौटने के बीच रुपये में गिरावट आई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हालांकि, शेयरों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के ताजा निवेश और घरेलू शेयरों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी ने रुपये की गिरावट पर अंकुश लगाया।।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.00 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 81.97 तक गया। लेकिन यह तेजी अधिक समय तक कायम नहीं रह सकी और कल के नुकसान के बाद डॉलर के मजबूत होने से रुपया 82.06 के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

कारोबार के अंत में यह दो पैसे की गिरावट के साथ 82.04 रुपये प्रति डॉलर के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ। विगत कारोबारी सत्र में रुपया 82.02 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 102.62 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई सेंसेक्स 64,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर को भी छू गया। कारोबार के अंत में यह 499.39 अंक की तेजी के साथ 63,915.42 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,024.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).