जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 74.39 रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में फीके कारोबार के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे घटकर 74.39 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 अगस्त विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में फीके कारोबार के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे घटकर 74.39 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.38 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 74.38 से 74.47 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह 15 पैसे की हानि के साथ 74.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपया 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ‘‘मुहर्रम’’ त्यौहार के कारण बृहस्पतिवार को बाजार बंद था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 93.65 हो गया।
वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.59 प्रतिशत घटकर 66.06 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को 300.17 अंक की गिरावट के साथ 55,329.32 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 595.32 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

