जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 76.32 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आयातकों की मासांत की डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया कारोबार के अंत में 14 पैसे की गिरावट के साथ 76.32 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 23 मार्च भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आयातकों की मासांत की डॉलर मांग के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया कारोबार के अंत में 14 पैसे की गिरावट के साथ 76.32 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.08 पर मजबूत खुला। लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह सकी और रुपये में गिरावट आई। कारोबार के अंत में रुपया 14 पैसे की गिरावट दर्शाता 76.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 76.18 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 98.63 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.16 प्रतिशत बढ़कर 117.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 304.48 अंकों की गिरावट के साथ 57,684.82 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 384.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

