जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।
मुंबई, 15 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।
विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा विदेशी पूंजी प्रवाह से रुपये में गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.22 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 102.53 रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि रुपये के लिये सप्ताह की शुरुआती हल्की रही। इसका कारण वैश्विक स्तर पर डॉलर का मजबूत होना है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.81 अंक की तेजी के साथ 62,345.71 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत बढ़कर 74.35 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

