एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 22 नवंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण भी रुपये पर दवाब बढ़ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.36 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

‘गुरु नानक जयंती’ के मौके पर शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1,170.12 अंक की हानि के साथ 58,465.89 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 96.10 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.35 प्रतिशत बढ़कर 79.17 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2021 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).