एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे टूटकर 82.77 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे के नुकसान के साथ 82.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। वैश्विक शेयर बाजारों से मिले-जुले संकेतों तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे टूटकर 82.77 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 16 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे के नुकसान के साथ 82.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। वैश्विक शेयर बाजारों से मिले-जुले संकेतों तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.77 पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.60 से 82.80 के दायरे में घट-बढ़ हुई।

रुपये में यह लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत घटकर 104.38 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 प्रतिशत बढ़कर 74.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 78.94 अंक बढ़कर 57,634.84 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,271.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).