जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली दवाब के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 22 फरवरी विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली दवाब के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चातेल कीमतों में भारी गिरावट से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.79 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे के नुकसान के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये में 82.89 और 82.79 के बीच घट बढ़ हुई।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 104.23 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.48 प्रतिशत घटकर 81.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 927.74 अंक की गिरावट के साथ 59,744.98 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 525.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

