जरुरी जानकारी | डॉलर मजबूत होने से रुपये में 12 पैसे की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने के बीच रुपये में सोमवार को तीन सत्रों से चली आ रही तेजी थम गई तथा अेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
मुंबई, 12 अक्टूबर डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने के बीच रुपये में सोमवार को तीन सत्रों से चली आ रही तेजी थम गई तथा अेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 73.02 के उच्च स्तर को छूने के बाद कारोबार के दौरान 73.06 के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया लेकिन बाद में रुपये की तेजी पर ब्रेक लग गया और चार सत्रों तक चढ़ने के बाद अंत में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | Flipkart में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, 45 दिनों तक करना पड़ेगा ये काम- मिलेंगे इतने पैसे.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव कायम हो गया। हालांकि कच्चे तेल की घटती कीमतों ने रुपये को कुछ समर्थन प्रदान किया।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की घट-बढ़ दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत मजबूत होकर 93.15 हो गया।
यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.
विगत तीन सत्रों में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में 30 पैसे की तेजी आई थी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 84.31 अंक बढ़कर 40,593.80 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

