जरुरी जानकारी | कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपये में 21 पैसे की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी तथा पेट्रोलियम विपणन कंपनियों द्वारा ईंधन दरों में बढ़ोतरी के कारण मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 75.94 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 30 मार्च कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी तथा पेट्रोलियम विपणन कंपनियों द्वारा ईंधन दरों में बढ़ोतरी के कारण मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 75.94 प्रति डॉलर पर आ गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की भारी तेजी ने रुपये की हानि को काफी हद तक सीमित कर दिया।
उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े घटनाक्रमों और कच्चे तेल कीमतों विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार का विशेष ध्यान है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.65 रुपये पर मजबूत खुला। लेकिन कारोबार के दौरान निवेशकों द्वारा जोखिम वाली परिसंपत्तियों की कटान करने से रुपये में गिरावट का रुख कायम हो गया। कारोबार के दौरान रुपये में 75.62 रुपये से 75.97 रुपये के बीच घट-बढ़ हुई। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट के साथ 75.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.02 रह गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 112.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 35.47 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2022 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

