जरुरी जानकारी | रुपया उतार-चढाव के बीच एक पैसे की गिर कर 74.33 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मंगलवार को उतार-चढाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले बंद से एक पैसे कमजोर हो 74.33 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया मजबूत खुला था।
मुंबई, 25 अगस्त मंगलवार को उतार-चढाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले बंद से एक पैसे कमजोर हो 74.33 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया मजबूत खुला था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 74.17 पर जोरदार तेजी के साथ खुला और एक समय 74.51 तक नीचे चला गया था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.
स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.33 रुपये पर बंद हुई।
सोमवार को डालर 74.32 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरकर 93.18 के स्तर पर था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 219.07 करोड़ रुपये के लिवाली की।
वैश्विक तेल बाजार का मानक माने जाने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.27 प्रतिशत बढ़कर 45.25 डालर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

