जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बुधवा को रुपया की विनियम दर डालर के मुकाब ले नौ पैसे की हानि के साथ 74.32 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 30 जून प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बुधवा को रुपया की विनियम दर डालर के मुकाब ले नौ पैसे की हानि के साथ 74.32 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत पिछले सत्र के बंद के स्तर 74.23 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार के दौरान इसमें 74.23 से 74.45 रुपये प्रति डालर के दायरे में उतार चढ़ाव आने के बाद अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले नौ पैसे गिरकर 74.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.09 हो गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 66.95 अंक की गिरावट के साथ 52,482.71 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.72 प्रतिशत बढ़कर 75.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में लिवाल रहे
और उन्होंने मंगलवार को सकल आधार पर 116.63 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

