जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया आठ पैसे घटकर 73.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के चलते रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया। अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 73.08 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर रह गया।
मुंबई, एक सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के चलते रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया। अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 73.08 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर रह गया।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.05 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.92 से 73.50 रुपये प्रति डालर के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में आठ पैसे टूटकर 73.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मंगलवार को रुपया 73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.65 हो गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.43 प्रतिशत बढ़कर 71.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 214.18 अंक की गिरावट दर्शाता 57,338.21 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 3,881.16 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।
इस बीच भारत की आर्थिक वृद्धि दर में, चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-जून की तिमाही में रिकॉर्ड 20.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले साल कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण तेज गिरावट आई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

