जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे के सुधार के साथ 74.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को रूपये की विनिमय दर सात पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.64 (अस्थायी) पर बंद हुई।
मुंबई, नौ जुलाई विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को रूपये की विनिमय दर सात पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.64 (अस्थायी) पर बंद हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और कच्चे तेलकी कीमतों के बढ़ने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.68 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.57 से 74.68 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले सात पैसे का लाभ दर्शाता 74.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया प्रति डॉलर 74.71 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 92.32 रह गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 182.75 अंक की हानि के साथ 52,386.19 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.98 प्रतिशत बढ़कर 74.85 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 554.92 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

