जरुरी जानकारी | रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, चार पैसे की बढ़त के साथ 73.54 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में तीन सत्रों से चली आ रही गिरावट थम गई तथा निर्यातकों की डॉलर बिकवाली के बाद स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 22 अक्टूबर रुपये में तीन सत्रों से चली आ रही गिरावट थम गई तथा निर्यातकों की डॉलर बिकवाली के बाद स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 73.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में रुपया दिन के लगभग निचले स्तर 73.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन बाद में रुपये की हानि कम होती गई। कारोबार के दौरान रुपये ने 73.53 के दिन के उच्च स्तर और 73.78 रुपये के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपये में तीन दिनों से जारी गिरावट थम गई और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर अपने पिछले बंद भाव से चार पैसे की तेजी दर्शाती 73.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.73 हो गया।
यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 148.82 अंक की गिरावट के साथ 40,558.49 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.46 प्रतिशत घटकर 41.92 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

