एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती लाभ गंवाकर रुपया स्थिर रुख के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुरुआती लाभ गंवाकर आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से डॉलर के मुकाबले स्थिर रहते हुए शुक्रवार को 75.65 पर बंद हुआ। बाजार में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निवेशकों की धारणा प्रभावित रही।

जरुरी जानकारी | शुरुआती लाभ गंवाकर रुपया स्थिर रुख के साथ बंद

मुंबई, 26 जून रुपया शुरुआती लाभ गंवाकर आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से डॉलर के मुकाबले स्थिर रहते हुए शुक्रवार को 75.65 पर बंद हुआ। बाजार में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निवेशकों की धारणा प्रभावित रही।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने से निवेशकों की जोखिम क्षमता प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 75.51 प्रति डॉलर पर खुला। लेकिन इसने शुरुआती लाभ को गंवा दिया और यह बृहस्पतिवार के ही स्तर 75.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

चार घंटे के कारोबारी सत्र में रुपया 75.43 के उच्चस्तर तक गया। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (मुद्रा) राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बावजूद वैश्विक शेयर बाजारों में नए प्रोत्साहन पैकेजों तथा अर्थव्यवस्थाओं को खोलने की प्रतिक्रिया देखी जा सकती है और वे लाभ के साथ कारोबार कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

गुप्ता ने कहा कि अभी बाजार उपभोक्ता गतिविधियों पर इसके असर का आकलन कर रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि हमें यह नहीं पता कि संक्रमण के मामले किस रफ्तार से बढ़ेंगे।

दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 96.12 लाख और मरने वालों का आंकड़ा 4.89 लाख पर पहुंच चुका है। भारत में भी संक्रमितों की संख्या 4.90 लाख को पार कर चुकी है।

इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.93 प्रतिशत बढ़कर 41.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).