जरुरी जानकारी | रुपया 83.31 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर रुख के साथ 83.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये को मिले समर्थन को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल कीमतों की तेजी और मजबूत बॉन्ड प्रतिफल ने बेअसर कर दिया।
मुंबई, 10 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर रुख के साथ 83.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये को मिले समर्थन को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल कीमतों की तेजी और मजबूत बॉन्ड प्रतिफल ने बेअसर कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर खुला। दिन के कारोबार में यह 83.15 के उच्चस्तर और 83.31 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में स्थिर रुख के साथ 83.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया 83.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ‘गुड़ी पर्वा’ त्योहार के मौके पर मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे।
बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कुछ नरमी के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। उच्चस्तर से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी घरेलू मुद्रा को समर्थन मिल सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पश्चिम एशिया में किसी भी तरह का तनाव फिर से बढ़ने से रुपये की तेजी पर रोक लग सकती है। व्यापारी अमेरिका से मुद्रास्फीति के आंकड़ों और एफओएमसी की बैठक का ब्योरे सामने आने से पहले सतर्क रह सकते हैं।’’
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.05 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 354.45 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 75,000 अंक के पार बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 2,778.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

