एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.68 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर रहा।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ

मुंबई, 14 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.68 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.62 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 73.70 रुपये के निचले और 73.57 के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर रहा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 92.61 रह गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 74 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू मोर्चे पर बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदनशील सूचकांक 69.33 अंक की तेजी दर्शाता 58,247.09 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,419.31 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).