जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 79.83 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।
मुंबई, 23 अगस्त विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 79.83 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.85 पर खुला। इसने दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 79.81 के ऊपरी और 79.90 के निचले स्तर को देखा।
रुपया कारोबार के अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे सुधरकर 79.83 पर बंद हुआ।
पिछले सत्र में रुपया 79.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की अटकलों के बीच मंगलवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अपरिवर्तित रहा।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 109.07 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.53 प्रतिशत बढ़कर 97.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 257.43 अंक की तेजी के साथ 59,031.30 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

