एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी लौटने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को शुरूआती नुकसान से उबरकर आठ पैसे की मजबूती के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 19 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी लौटने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को शुरूआती नुकसान से उबरकर आठ पैसे की मजबूती के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के उपायों के कारण आरंभिक कारोबार में घरेलू मुद्रा में गिरावट रही।

हालांकि, रुपये में भारी गिरावट से बचाव के लिए रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की रिपोर्ट पर रुपये में सुधार हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.58 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.44 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में यह डॉलर के मुकाबले 83.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे मजबूत है।

रुपया बृहस्पतिवार को अपने निचले स्तर से उबरता हुआ डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की तेजी के साथ 83.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने कहा कि कोई सीधा हमला नहीं हुआ था और विस्फोट ईरानी वायु रक्षा प्रणाली की गतिविधि के कारण हुआ था, जिससे रुपये के साथ-साथ घरेलू इक्विटी में भी सुधार हुआ...।’’

चौधरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण रुपये के थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.06 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.84 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 599.34 अंक की तेजी के साथ 73,088.33 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 129.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).