एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.83 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ बंद

मुंबई, 12 अगस्त घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.83 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 74.78 पर खुला और आगे कमजोर रुख के साथ कारोबार करता हुआ अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.83 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

इस तरह रुपये में पिछले बंद भाव 74.78 के मुकाबले पांच की गिरावट हुई।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 74.77 के ऊपरी स्तर को और 74.93 के निचले स्तर को देखा।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाना वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 93.59 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में कमजोरी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। हालांकि, विदेशी कोषों की आवक ने रुपये का समर्थन किया और गिरावट को रोक दिया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 1,013.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).