जरुरी जानकारी | रुपया पांच सप्ताह के उच्च स्तर 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी और कच्चा तेल कीमतों में नरमी आने के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ पांच सप्ताह के उच्च स्तर 74.19 प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, चार अगस्त घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी और कच्चा तेल कीमतों में नरमी आने के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ पांच सप्ताह के उच्च स्तर 74.19 प्रति डालर पर बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले अन्य एशियाई मुद्राओं में लाभ दर्ज होने से भी रुपये की धारणा मजबूत हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.16 पर खुला तथा कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.08 और नीचे में 74.24 तक गया। अंत में यह पिछले सत्र के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 28 जून के बाद रुपये का उच्च स्तर है।
सूत्रों का मानना है कि भारत के केन्द्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय शेयरों में तेजी आने और कच्चातेल कीमतों के नरम पड़ने से भी रुपये की धारणा मजबूत हुई।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.09 हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

