एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.95 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.95 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, आठ मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा 21-22 मार्च, 2023 को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक में 50 आधार अंक (आधा प्रतिशत) की ब्याज दर में बढ़ोतरी का संकेत देने के बाद डॉलर सूचकांक में मजबूती आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.25 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.98 के उच्चस्तर और 82.29 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 105.75 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत घटकर 83.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).