जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 83.16 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, पांच जनवरी रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ। घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से घरेलू मुद्रा में तेजी आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में उसने 83.24 से 83.12 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में आठ पैसे की बढ़त है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.68 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,513.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)