एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे घटकर 74.15 रुपये प्रति डालर पर हुआ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार चढ़ाव भरे कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले सोमवार को रुपया सात पैसे घटकर 74.15 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे घटकर 74.15 रुपये प्रति डालर पर हुआ बंद

मुंबई, नौ नवंबर उतार चढ़ाव भरे कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले सोमवार को रुपया सात पैसे घटकर 74.15 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हुआ।

रुपये ने अपनी शुरुआती बढ़त को कारोबार समाप्त होने तक गंवा दिया। अन्य एशियाई मुद्राओं में भी यही स्थिति रही।

यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.

कच्चे तेल के ऊंचे दामों ने भी भारतीय मुद्रा पर दबाव बना दिया।

अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 73.95 रुपये प्रति डालर पर कारोबार शुरू हुआ और रुपया मजबूत होकर 73.83 तक पहुंच गया।रुपये की मजबूती बरकरार नहीं रह सकी और अंत में विनिमय दर 74.15 रुपये प्रति डालर रही। पिछले दिन के मुकाबले यह भाव सात पैसे नीचे रहा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.

इससे पिछले कारोबार सत्र शुक्रवार को रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 74.08 प्रति डालर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी डालर की दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष मजबूती को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 92.35 अंक पर पहुंच गया।

वहीं ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा 2.15 प्रतिशत बढ़कर 40.30 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).