एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया मामूली तेजी के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और शेयर बाजार में मजबूती की धारणा से रुपये को समर्थन मिला।

जरुरी जानकारी | रुपया मामूली तेजी के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, चार मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और शेयर बाजार में मजबूती की धारणा से रुपये को समर्थन मिला।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के कारण रुपये पर कुछ दबाव था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.86 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान सीमित दायरे में घट-बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.91 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।

शुक्रवार को रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर डॉलर और सकारात्मक घरेलू बाजार के कारण रुपया बढ़त के साथ खुला। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा डॉलर की खरीदारी की खबरों के कारण इसने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 103.79 पर अपरिवर्तित बना रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66.14 अंक की तेजी के साथ 73,872.29 अंक के नये उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 564.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).