एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया पांच माह के निम्न स्तर 74.58 रुपये पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया पांच माह के निम्न स्तर 74.58 रुपये पर बंद हुआ

रुपये में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.38 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.19 से 74.93 रुपये के बीच रहा। बुधवार को रुपया, एक दिन के कारोबार में 105 पैसे की सर्वाधिक गिरावट के साथ 20 माह के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। विगत चार कारोबारी सत्रों के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 146 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.06 प्रतिशत घटकर 92.39 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 62.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 84.45 अंकों की तेजी के साथ 49,746.21 अंक हो गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को 110.85 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).