एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 84.96 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार निवेश के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 84.96 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 84.96 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 29 अप्रैल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार निवेश के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 84.96 पर बंद हुआ।

हालांकि, डॉलर में आये सुधार तथा भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव ने रुपये की तेज बढ़त पर अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.06 पर खुला था। कारोबार के दौरान रुपया 84.96 प्रति डॉलर के ऊपरी और 85.40 प्रति डॉलर के निचले स्तर के बीच रहा।

कारोबार के अंत में रुपया 84.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 27 पैसे की तेजी है।

सोमवार को रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 85.23 प्रति डॉलर के भाव पर रहा था।

मिराए एसेट शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘ व्यापार शुल्कों पर अनिश्चितता और भारत एवं पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से रुपये के दबाव में रहने की आशंका है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.17 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 70.01 अंक की बढ़त के साथ 80,288.38 अंक पर जबकि निफ्टी 7.45 अंक चढ़कर 24,335.95 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,385.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).