एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 73.35 पर लगभग स्थिर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. किसी ठोस संकेत के अभाव में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 73.35 पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 73.35 पर लगभग स्थिर बंद

मुंबई, 16 अक्टूबर किसी ठोस संकेत के अभाव में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 73.35 पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.41 रुपये पर खुला तथा उसके बाद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की तेजी के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

बृहस्पतिवार को रुपया 73.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान रुपये ऊंचे में 73.27 और नीचे में 73.42 तक गया।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.58 प्रतिश्त घटकर 42.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).