एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़कर 74.43 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे बढ़कर 74.43 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़कर 74.43 पर पहुंचा

मुंबई, 28 जुलाई अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे बढ़कर 74.43 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मासिक सौदे पूरे होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.44 पर खुली, और फिर बढ़त के साथ 74.43 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.47 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 92.46 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 74.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).