एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे चढ़कर 82.19 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया शुक्रवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए पांच पैसे चढ़कर 82.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे चढ़कर 82.19 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 अक्टूबर अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया शुक्रवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए पांच पैसे चढ़कर 82.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये के मूल्य में मजबूती आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.26 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.12 के उच्चस्तर तक गया और 82.43 के निचले स्तर तक आया।

अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त लेकर 82.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया पांच पैसे टूटकर 82.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये के 82.10 से 82.6 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.56 प्रतिशत चढ़कर 112.99 पर पंहुचा गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स 684.64 अंक या 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,919.97 अंक पर पंहुचा गया तथा निफ्टी में भी 171.35 अंक की बढ़त रही।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने शुक्रवार को 1,011.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2022 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).