एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे चढ़कर 79.92 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से निवेशकों की धारणाओं को बल मिला और इसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे चढ़कर 79.92 पर खुला।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे चढ़कर 79.92 पर

मुंबई, 15 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से निवेशकों की धारणाओं को बल मिला और इसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे चढ़कर 79.92 पर खुला।

हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.95 पर खुला, फिर शुरुआती सौदों में यह कुछ बढ़त के साथ 79.92 पर आया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 7 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.99 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

शुरुआती सौदों में रुपया 79.95 से 79.88 के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.57 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.19 प्रतिशत चढ़कर 100.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 309 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).