जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे चढ़कर 77.49 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे चढ़ कर 77.49 पर आ गया।
मुंबई, 20 मई कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे चढ़ कर 77.49 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.51 पर खुला, और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 77.49 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 7 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को 77.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.02 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 प्रतिशत गिरकर 111.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 4,899.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

