एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे चढ़कर 79.72 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की तेजी के साथ 79.72 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे चढ़कर 79.72 पर

मुंबई, आठ सितंबर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की तेजी के साथ 79.72 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 79.72 पर खुली। दिन में कारोबार के दौरान इसने 79.65 का ऊपरी और 79.83 का निचला स्तर देखा।

कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.72 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत गिरकर 109.72 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत गिरकर 87.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजारों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 659.31 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 59,688.22 पर बंद हुआ, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 174.35 अंक या 0.99 प्रतिशत चढ़कर 17,798.75 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 758.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).