एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे चढ़कर 77.31 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी मुद्रा में आई कुछ कमजोरी से रुपये को बल मिला। इससे पहले बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे चढ़कर 77.31 पर आया

मुंबई, 13 मई रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी मुद्रा में आई कुछ कमजोरी से रुपये को बल मिला। इससे पहले बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.35 पर खुला, और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 77.31 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 25 पैसे की गिरावट के साथ 77.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो इसका सर्वकालिक निचला स्तर था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.65 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.68 प्रतिशत बढ़कर 109.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 5,255.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).