जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे चढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने तथा घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 74.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 23 अगस्त विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने तथा घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 74.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये की तेजी को कुछ सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.27 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान 74.22 से 74.30 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह 17 पैसे की तेजी के साथ 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को यह डॉलर के मुकाबले 74.39 रुपये पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.27 रह गया।
वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 3.45 प्रतिशत बढ़कर 67.43 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 2,287.03 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2021 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

