एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़कर 79.11 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 79.11 के स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़कर 79.11 पर पहुंचा

मुंबई, एक अगस्त रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 79.11 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कम आक्रामक रुख के चलते डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया मजबूत हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.16 पर खुला और शुरुआती सौदों में बढ़त दर्ज करते हुए 79.11 के स्तर को छू गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त दर्ज की।

पिछले सत्र में रुपया 79.24 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 105.75 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.97 प्रतिशत गिरकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).